
सूरत।श्री जीण माता सेवा ट्रस्ट द्वारा न्यूसिटी लाइट स्थित श्री जीण माता मंदिर के प्रथम पाटोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में मंगलवार को सुबह पूजा विधान एवं शाम साढ़े पाँच बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन न्यूसिटी लाइट स्थित देवसर माता हॉल में किया जाएगा। जिसमे स्थानीय गायक कलाकार के अलावा कोलकाता के जयशंकरजी चौधरी “गुरुजी” भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।
पाटोत्सव महोत्सव में सोमवार को माँ जीण मंगल पाठ का वाचन दोपहर साढ़े तीन बजे से किया गया। पाठ के दौरान अनेकों प्रसंगों पर भजनों की प्रस्तुति हुई। इस दौरान भव्य चुनड़ी उत्सव मनाया गया। इस मौके पर ट्रस्ट की आशा दोदराजका, रचना हेतमसरिया, सुमन गोयल, कुसुम अग्रवाल, संगीता दोदराजका सहित अनेकों महिलायें उपस्थित रहीं।




