वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए सूरत प्रवासी राजेश शर्मा

सोनभद्र/सूरत। प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट, उत्तरप्रदेश द्वारा रविवार 15 मार्च को सोनभद्र जिले के दूधीनगर में वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूरत प्रवासी एवं सीकर (राजस्थान) निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजेश शर्मा को रक्तदान के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि दूधीनगर के विधायक हरिराम चेरो तथा विशिष्ट अतिथि रॉबर्ट्सगंज की मेयर रूबी प्रसाद रहीं। कार्यक्रम में बिहार से पधारे “केनाल मैन” के नाम से प्रसिद्ध एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित लुंगी फुइयां ने विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में दूधी नगर पालिका के चेयरमैन कमलेश मोहन ने देश-विदेश से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में भारत के साथ-साथ नेपाल और भूटान से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।




