सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
ग्रेजुएशन डे का हुआ आयोजन

सूरत।महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल में ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। आयोजन में बच्चों ने अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। आयोजन में विधार्थियों को ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट दिया गया। सभी विधार्थी अपने दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता आदि के साथ उपस्थित रहें। कार्यक्रम में अग्रवाल एजुकेशन फाउंडेशन के सचिव अजय अग्रवाल, अतिथि के रूप में सुरेश अग्रवाल, घनश्याम कादमावाला, मुख्य अतिथि के रूप में ओलपाड पुलिस उपनिरीक्षक सेफ़ालिका चौधरी सहित अनेकों ट्रस्टी उपस्थित रहें।




