सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

लोक सेवा मंडल व सिंधी हेल्पिंग हैंड्स द्वारा भव्य सिंधी समाज होली महोत्सव आयोजित

रामनगर सिंधी समाज भवन में हजारों लोगों ने सपरिवार मनाया होली उत्सव

सूरत। शहर के रामनगर स्थित सिंधी समाज भवन में सिंधी समाज के लिए भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री लाल साईं सिंधु सेवा ट्रस्ट, लोक सेवा मंडल और सिंधी हेल्पिंग हैंड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


होली महोत्सव में सिंधी समाज के हजारों बच्चे, महिलाएं और पुरुष सपरिवार शामिल हुए और सभी ने मिलकर रंगों के इस पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्सव का माहौल देखने लायक था और पूरे परिसर में रंग, संगीत और उल्लास की छटा बिखरी रही।
सिंधी समाज के अग्रणी पवन हासीजा ने बताया कि कार्यक्रम में सभी के मनोरंजन के लिए डीजे म्यूजिक, रेन डांस, गुलाल, ठंडाई और नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई थी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और होली के रंगों में सराबोर नजर आए।
उन्होंने बताया कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
समस्त सिंधी समाज ने बड़ी संख्या में इस होली महोत्सव में शामिल होकर समाज की एकता का परिचय दिया। आयोजकों ने भी मिलकर इस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button