businessTextileअहमदबादक्राइमसूरत सिटी

कुबेरजी वर्ल्ड मार्केट के कपड़ा व्यापारी से 39.93 लाख की ठगी, दलाल समेत चार व्यापारियों पर मामला दर्ज

अहमदाबाद के कपड़ा दलाल अमित गुरनाणी ने अहमदबाद के चार व्यापारियो में फसाया लाखों रुपये का पेमेंट

सूरत।सारोली स्थित श्री कुबेरजी वर्ल्ड मार्केट के कपड़ा व्यापारी से अहमदाबाद के कपड़ा दलाल अमित गुरनाणी ने अहमदाबाद के चार व्यापारियो को लाखों रुपये का कपड़ा उधार दिलवाकर ठगी करने का मामला सारोली पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। वेसु क्षेत्र में रहने वाले कपड़ा व्यापारी विजित चंदनकुमार शाह (उम्र 42 वर्ष) ने दलाल सहित चार व्यापारियों पर लगभग 39.93 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विजित शाह निवासी फ्लैट नंबर 1002, अनुपम हाइट्स, सोमेश्वर एन्क्लेव के पास, वेसु, सूरत तथा मूल निवासी नवागाम, जिला जामनगर, सारोली स्थित श्री कुबेरजी वर्ल्ड टेक्सटाइल मार्केट में दुकान नंबर 1102 पर “श्री अरहम सिल्क” नाम से लेडीज़ कुर्ती कपड़े का व्यापार करते हैं। वे पिछले आठ वर्षों से कपड़ा व्यवसाय में सक्रिय हैं और फर्म में उनकी पत्नी जिज्ञाबेन, पिता चंदनकुमार शाह और माता नयनाबेन शाह भागीदार हैं।
सितंबर 2023 में अहमदाबाद में व्यापार के दौरान उनकी मुलाकात कपड़ा दलाल अमितभाई टोलारामभाई गुरनानी, निवासी सी-229, सफल-2 मार्केट, कांकरीया रोड, अहमदाबाद से हुई थी। दलाल ने बड़े व्यापारियों से काम दिलाने और बिल-टू-बिल भुगतान की गारंटी देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसने अलग-अलग व्यापारियों से संपर्क करवाकर माल का लेन-देन शुरू करवाया।दलाल अमित के मार्फत नरेशकुमार हीरालाल खटीक, प्रोप्राइटर कमल ट्रेडर्स, निवासी दुकान नंबर डी-63-64, मारुति धाम सोसायटी, त्रिवेणी स्कूल के पास, राजेंद्र पार्क कैनाल रोड, ओढव, अहमदाबाद तथा दुकान न. ए-210-211, सफल-7, महादेव, अहमदाबाद को 23.09.2023 से 25.01.2024 के बीच अलग-अलग बिलों से कुल 37,89,666 रुपये का माल उधार भेजा था, जिसमें से 13,22,891 रुपये का भुगतान किया और 24,66,675 रुपये बकाया नही चुकाया।इसी तरह छगनभाई साकाराम भाटी, प्रोप्राइटर केशर कॉरपोरेशन, निवासी दुकान नंबर ई-114, सफल-7, पहला मंजिल, सोनी की चाल, रखियाल रोड, अहमदाबाद तथा 2-971, अजीतनाथ सोसायटी, अंबिका नगर, ओढव, अहमदाबाद को 10.10.2023 से 18.10.2024 के बीच 4,10,860 रुपये का माल भेजा था, लेकिन कोई भुगतान नहीं किया।
कपड़ा व्यापारी जयदीप उर्फ विजयभाई जगदीशभाई सोनी, प्रोप्राइटर एसवीपी टेक्सटाइल्स, निवासी दुकान नंबर ए-59, सुमेल बिजनेस पार्क-2, कांकरीया रोड, अहमदाबाद तथा दुकान नंबर सी-197, दूसरा मंजिल, सफाल-2, अहमदाबाद ने 20.03.2024 से 03.06.2024 के बीच 7,10,962 रुपये का माल लिया, जिसमें से 1,00,000 रुपये चुकाए और 6,10,962 रुपये बकाया नही चुकाए।
वहीं गौरवकुमार महेशभाई मकवाणा, प्रोप्राइटर वैदिका क्रिएशन, निवासी मकान नंबर 2501, कामेश्वर पार्क सोसायटी, महावीर नगर, हिरावाड़ी रोड, सैजपुर बोगा, अहमदाबाद तथा दुकान नंबर सी-10, योगेश्वर मधुरम एस्टेट के पीछे, मैरीगोल्ड रेस्टोरेंट के पास, अहमदाबाद को 18.03.2024 से 20.03.2024 के बीच 5,54,371 रुपये का माल उधार भेजा।, जिसमें से केवल 50,000 रुपये का भुगतान किया और 5,04,371 रुपये बकाया नही चुकाया।इस तरह दलाल अमितभाई टोलारामभाई गुरनानी, निवासी सी-229, सफल-2 मार्केट, कांकरीया रोड, अहमदाबाद के मार्फत सभी व्यापारियों ने मिलकर शिकायतकर्ता को भरोसे में लिया और शुरुआत में भुगतान करवाकर विश्वास जीतने के बाद बड़े पैमाने पर माल उठवाया, लेकिन बाद में सभी आरोपियों ने भुगतान करना बंद कर दिया, दुकानें बंद कर दीं और संपर्क भी तोड़ दिया।
इस प्रकार सभी आरोपियों ने मिलकर कुल 39,93,228 रुपये का भुगतान नहीं किया।व्यापारी विजित शाह द्वारा सारोली पुलिस में की शिकायत के आधार पर सारोली पुलिस ने दलाल सहित सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बीएनएसएस 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button