सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सीकर नागरिक परिषद, सूरत द्वारा 26 जनवरी को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन

सूरत :सीकर नागरिक परिषद, सूरत द्वारा आगामी 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के पावन अवसर पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में शाम 7:30 बजे से आयोजित होगा।
परिषद के अध्यक्ष श्रीराम बिदावतका एवं महामंत्री गोकुलचंद बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कवि सम्मेलन पूर्णतः जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, गौ-सेवा, निःशुल्क वैक्सीनेशन कैंप एवं अन्य सामाजिक कार्यों में किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक बसंत खैतान एवं दिनेश दाढ़ी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस विराट कवि सम्मेलन में देश के ख्यातनाम कवि अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। सम्मेलन में बुद्धि प्रकाश दाधीच, हेमंत पांडे, डॉ. भुवन मोहिनी, पार्थ नवीन, हिमांशु बवंडर एवं हिमांशु हिंद जैसे प्रसिद्ध कवि देशभक्ति, वीर रस, हास्य-व्यंग्य, गीत और ग़ज़ल की शानदार प्रस्तुतियाँ देंगे।
कार्यक्रम के संयोजक राजेश बिदावतका, विष्णु मालपानी एवं श्याम सिहोटिया ने बताया कि सीकर नागरिक परिषद द्वारा समय-समय पर अनेक सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य किए जाते रहे हैं। इनमें गौशाला में एम्बुलेंस सेवा, अग्रवाल हॉस्पिटल में थ्री-व्हीलर सेवा, गौशाला में शेड निर्माण, रक्तदान शिविर, तथा कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा प्रमुख है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button