तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया द्वारा “जाने आचार्य श्री भिक्षु की मर्यादा” कार्यशाला का आयोजन

भिक्षु चेतना वर्ष पर तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री मदन कुमार जी ठाणा -3 के पावन सानिध्य में जाने आचार्य भिक्षु और उनकी मर्यादा कार्यशाला का आयोजन किया गया
चौबीसी की गीतिका के संगान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुनि श्री ने आचार्य भिक्षु के दृष्टांत के द्वारा उनके जीवन को दर्शाया। एवं बहुत ही सुंदर और सरल तरीके से प्रश्न उत्तर के माध्यम से जीव अजीव तत्वज्ञान कुछ समझाया।साथ ही भिक्षु अष्टकम तुलसी अष्टकम, चौबीसी को सीखने की प्रेरणा दी एवं महीने की हर तेरस को उपवास करने की प्रेरणा दी और उसका महत्व समझाया जिससे कई बहिनों ने उपवास करने का संकल्प ( त्याग )किया। महिला मंडल द्वारा आयोजित मासिक जीव अजीव प्रश्नोत्तरी-6 की लक्की ड्रा के विजेता रवीना मेहता ,रेनू पारख कमला परमार एवं संयोजक प्रिया पुगलिया को पुरस्कृत किया गया । महिला मंडल मंत्री मधु झाबक ने मुनि श्री जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए सभी बहनों का आभार व्यक्त किया और 19 तारीख को होने वाली प्रतियोगिता “कौन बनेगा मर्यादित” के बारे में जानकारी दें।कार्यशाला में बहिनों की अच्छी उपस्थित रही




