सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री श्याम प्रचार मंडल के वार्षिक उत्सव में गूंजे बाबा के जयकारे

आयो सांवरियों सरकार सजधज के…

सूरत। श्री श्याम प्रचार मंडल के 18वें वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को सिटीलाईट स्थित माहेश्वरी भवन, कृष्ण कुंज हॉल में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4.15 बजे हुई, जिसमें श्याम भक्तों ने जमकर बाबा को रिझाया और पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया।
संस्थापक अध्यक्ष पूर्णमल अग्रवाल ने बताया कि भजन संध्या में वृन्दावन धाम से पधारे मुख्य कलाकार मुरली मनोहर शरण एवं अनंत किशोर शरण एंड पार्टी के साथ स्थानीय कलाकार सत्तू जी राधे-राधे, संजय अग्रवाल, अमित शेरेवाला और राकेश अग्रवाल ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की गूंज से पूरा हॉल जयकारों से गूंज उठा।
अध्यक्ष विनोद पालव एवं सचिव राकेश बजावावाला ने बताया कि
“आयो सांवरियों सरकार सजधज के…”, “अरज सुनो मेरे सांवरियां” और
“विश्वास है मुझको मेरा वक्त भी आएगा…”जैसे लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था मुख्य संयोजक दिलीप चिड़ावा, सुरेन्द्र तोलासरिया, किशन अग्रवाल एवं हेमंत गर्ग के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संभाली। इस अवसर पर बाबा का अलौकिक दरबार सजाया गया। अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई तथा छप्पन भोग के साथ 151 सवामणी और 1100 पान का भोग अर्पित किया गया।


भजन संध्या में वृन्दावन धाम के कलाकारों द्वारा फूलों की होली, रासलीला एवं नृत्य नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इत्र की फुहार के साथ बाबा के खजाने के रूप में चांदी के सिक्के भी भक्तों पर अर्पित किए गए। श्याम रसोई में श्रद्धालुओं ने प्रसाद का आनंद लिया।
कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य यजमान अनिल रूंगटा रहे तथा प्रचार सहयोगी संजय खेतान (गोपाल), गणपति टेक्सटाइल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सैकड़ों श्याम भक्त इस भव्य आयोजन में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button