सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सीरवी समाज:रंगारंग लोकनृत्य के साथ SPL–14 प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

डे–नाइट मुकाबलों के साथ लाइव स्पोर्ट ग्राउंड पर शुरू हुई क्रिकेट लीग

सूरत। शहर में आयोजित SPL–14 प्रीमियर लीग का 14वां वार्षिक संस्करण रंगारंग राजस्थानी लोकनृत्य, नाच-गानों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भव्य रूप से शुरू हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन कैनाल रोड स्थित लाइव स्पोर्ट ग्राउंड पर किया जा रहा है, जहां खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी दर्शक भी मौजूद रहे।
उद्घाटन अवसर पर अध्यक्ष हेमाराम पंवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सचिव भंवरलाल भायल ने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना के साथ खेलने, अनुशासन बनाए रखने और अंपायर के निर्णय को अंतिम मानने की अपील की। कोषाध्यक्ष हेमाराज मुलेवा ने सभी से शांति एवं संयम बनाए रखने का आग्रह किया।


कार्यक्रम के दौरान संजय राठौड़ के नेतृत्व में राष्ट्रीय गान एवं परेड के साथ टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला R-9 सुपर किंग्स और SKG रॉकस्टार टीमों के बीच खेला गया। मीडिया प्रभारी पेमाराम सोयल ने बताया कि SPL–14 के सभी मैच डे–नाइट होंगे और दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे। प्रतिदिन लगभग 10 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
यह प्रतियोगिता 11 से 14 जनवरी तक चलेगी, जिसमें 14 जनवरी 2026 को दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आयोजकों ने बताया कि 14 जनवरी को किरण हॉस्पिटल के सहयोग से 20वां रक्तदान शिविर भी आयोजित होगा। SPL–14 खेल के साथ-साथ अनुशासन और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button