businessTextileअहमदबादसूरत सिटी

ऑर्डर अनुसार भेजे गए माल की वापसी व 180 दिन से अधिक बकाया भुगतान पर सूरत कपड़ा व्यापारियों का बड़ा फैसला

गुड्स रिटर्न अमान्य मानने व बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने का निर्णय,फ़ोस्टा मीटिंग में सर्वसम्मति

सूरत। दिनांक 09 जनवरी 2026, दोपहर 12:00 बजे फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन (फ़ोस्टा) के कार्यालय में सूरत कपड़ा मार्केट के व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑर्डर अनुसार भेजे गए माल की वापसी (गुड्स रिटर्न) एवं लंबे समय से लंबित भुगतान की गंभीर समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि ऑर्डर के अनुसार माल भेजे जाने के बावजूद उसे बिना ठोस कारण वापस किया जाता है अथवा भुगतान रोका जाता है और 180 दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया जाता, तो ऐसे मामलों में भेजा गया गुड्स रिटर्न अमान्य माना जाएगा। साथ ही ऐसे व्यापारियों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, जिन व्यापारियों का 180 दिन से अधिक का बकाया भुगतान है, उनकी पूरी जानकारी FOSTTA FORUM APP पर अपलोड की जाएगी। व्यापारियों ने यह शपथ भी ली कि वे अपने-अपने बकाया भुगतान की जानकारी एप पर अपलोड करेंगे और संबंधित नामों की सूचना एप एवं ग्रुप के माध्यम से सभी सदस्यों को दी जाएगी।
बैठक में निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई—
व्यापारियों द्वारा अधिकतम पेमेंट अवधि 65 से 70 दिन रखने का सुझाव रखा गया। पार्टी द्वारा भेजे जाने वाले गुड्स रिटर्न की बिल्टी अनिवार्य रूप से “पेड” होनी चाहिए तथा बुकिंग डोर डिलीवरी के माध्यम से ही की जाए। बायर पार्टी द्वारा बिल की तारीख से 30 दिनों के भीतर ही गुड्स रिटर्न भेजा जाए, निर्धारित अवधि से अधिक समय बाद भेजे गए गुड्स रिटर्न स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी व्यापारी भाइयों से आग्रह किया गया कि उनके यहां कार्यरत सभी एजेंटों से फ़ोस्टा द्वारा जारी एजेंट फॉर्म अवश्य भरवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की गलतफहमी न हो। सप्लायर व्यापारियों से बिना ऑर्डर माल न भेजने तथा बायर व्यापारियों से बकाया भुगतान केवल चेक, नेफ्ट या आरटीजीएस के माध्यम से सीधे सप्लायर को करने की अपील की गई। साथ ही सप्लायर व्यापारियों को प्राप्त प्रत्येक ऑर्डर का कन्फर्मेशन संबंधित एजेंट के मुखिया से लेने पर जोर दिया गया। इन सभी विषयों पर आगामी बैठक में और विस्तृत चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
व्यापारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऑर्डर फॉर्म होने के बावजूद बिना कारण माल लौटाना और भुगतान न करना गलत है, इससे बाजार की विश्वसनीयता कमजोर होती है। बैठक में वर्तमान कपड़ा व्यापार की स्थिति, भुगतान शर्तों, गुड्स रिटर्न की समस्याओं तथा रिटर्न गुड्स सिस्टम को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
फ़ोस्टा के तत्वावधान में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य कपड़ा व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखना, समय पर भुगतान सुनिश्चित करना तथा सूरत कपड़ा बाजार की साख को मजबूत करना है। साथ ही सप्लायर, बायर एवं एजेंट/आडतिया भाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, क्योंकि ये सभी एक-दूसरे के पूरक हैं और आपसी सहयोग से ही व्यापार में प्रगति संभव है।
इस बैठक में फ़ोस्टा अध्यक्ष कैलाश हाकिम, महामंत्री दिनेश कटारिया, डायरेक्टर सुरेश मोदी, दिनेश भोगर, तिलोक थडानी सहित सूरत कपड़ा मार्केट के अनेक अग्रणी व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button