सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सेवा और समर्पण : गुरु भक्ति का प्रेरक उदाहरण

महावीर इंटरनेशनल–वीरा दृष्टि, सूरत द्वारा वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम

सूरत।सेवा, करुणा और मानवता की भावना को साकार करते हुए महावीर इंटरनेशनल – वीरा दृष्टि, सूरत की ओर से ओल्ड एज होम लोक कल्याण वृद्धाश्रम एवं चैरिटेबल ट्रस्ट, डिंडोली में वरिष्ठजनों के लिए एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह सेवा कार्य परम पूज्य आचार्य श्री मनोज्ञसागर जी महाराज साहिब के 64वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरुदेव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन के लिए श्रद्धा सहित मंगलकामनाएँ अर्पित की गईं। कार्यक्रम में यह भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ कि गुरुदेव का आशीर्वाद ही सेवा, समर्पण और मानवता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। इसके पश्चात लगभग 250 वरिष्ठजनों को खाद्य सामग्री सप्रेम भेंट की गई तथा उनके लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।
सेवा के साथ मनोरंजन और आनंद का भी विशेष ध्यान रखा गया। भक्ति एवं लोक-संगीत कार्यक्रम में रोशन छाजेड़ एवं उनकी टीम (घबराहट म्यूजिकल ग्रुप) ने मधुर प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को उल्लासपूर्ण और जीवंत बना दिया। संगीत के सुरों के साथ वृद्धजनों के चेहरों पर प्रसन्नता और संतोष की मुस्कान साफ झलकती रही।
इस अवसर पर गुजरात ज़ोन से ZC वीरा निशा सेठिया, वीरा दृष्टि अध्यक्ष संगीता जैन, स्मृति जैन, आरती सोनावत, राजलक्ष्मी जैन, मोनिका, मीनाक्षी जैन, वीरा रीमा जैन, कोषाध्यक्ष आरती सोनावत, फूल लड्ढा, लता, ममता लालवानी, रजनी जैन, अंजू जैन सहित अनेक वीरा बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी के सहयोग, समर्पण और सशक्त टीम भावना से यह सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अनिल का भी वीरा दृष्टि टीम की ओर से ससम्मान स्वागत किया गया। साथ ही गुरु भक्त भगवान दास, दिलीप कुमार, हर्ष, गौरव छाजेड़, राजलक्ष्मी एवं मोनिका गादिया का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके आर्थिक सहयोग से यह सेवा कार्य और अधिक प्रभावी एवं प्रेरणादायी बन सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button