सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
नाईट आउट पिकनिक का हुआ आयोजन

सूरत,अग्रवाल महिला मैत्री संघ के 35 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नाईट-आउट पिकनिक का आयोजन बुधवार को किया गया। पिकनिक में 150 महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिला सदस्य रिसोर्ट में गए। रिसोर्ट में रात को लाइव म्यूजिक के साथ डांस, सर्दी स्पेशल खाना आदि किया। अगले दिन सुबह लाफ्टर योगा का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ अध्यक्ष ज्योति पंसारी, सचिव वीणा बंसल, पदमा तुलस्यान, उमा जालान, सोनल मित्तल, चारू गोयल, मीनू पोद्दार, रीना गाड़ोदिया, बिंदु अग्रवाल सहित अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।




