क्राइम

प्रोसेसिंग हाउस से 17.37 लाख का जॉबवर्क कराकर 15.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नटखट क्रिएशन के संचालक पर आरोप, जय भारत डाइंग एंड प्रिंटिंग प्रा. लि. की शिकायत पर सलाबतपुरा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

सूरत। रिंग रोड स्थित ऋषभ टेक्सटाइल टावर में कार्यालय रखने वाली प्रसिद्ध प्रोसेसिंग हाउस कंपनी जय भारत डाइंग एंड प्रिंटिंग प्रा. लि. के साथ 15.20 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्रे कपड़े की डाइंग एवं प्रिंटिंग का जॉबवर्क कराने के बाद अधिकांश भुगतान नहीं करने के आरोप में सलाबतपुरा पुलिस ने नटखट क्रिएशन के संचालक प्रमोद जयप्रकाश देसानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कडोदरा चार रास्ता के पास रहने वाले और जय भारत डाइंग एंड प्रिंटिंग प्रा. लि. के संचालन से जुड़े सुभाष ओमप्रकाश वर्मा (53) की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में बताया गया है कि 18 अप्रैल 2023 से 29 जुलाई 2023 के बीच रिंग रोड स्थित गोपी मार्केट की दूसरी मंजिल पर दुकान नंबर 2002 में संचालित नटखट क्रिएशन के संचालक प्रमोद देसानी ने कंपनी को प्रोसेसिंग के लिए ग्रे कपड़ा भेजा था।

कंपनी ने कुल 17,37,490 रुपये मूल्य के कपड़े का डाइंग और प्रिंटिंग जॉबवर्क पूरा कर माल की डिलीवरी दे दी। आरोप है कि इसके बदले प्रमोद देसानी ने केवल 2,16,817 रुपये का आंशिक भुगतान किया, जबकि 15,20,673 रुपये की शेष राशि का भुगतान नहीं किया।

शिकायत के अनुसार, कंपनी की ओर से कई बार बकाया राशि की मांग की गई, लेकिन आरोपी लगातार यह कहकर टालता रहा कि उसका भुगतान दूसरी जगह फंसा हुआ है और पैसे मिलते ही बकाया चुका देगा। लंबे समय तक भुगतान नहीं मिलने पर कंपनी को अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसने सलाबतपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सलाबतपुरा पुलिस ने आरोपी प्रमोद जयप्रकाश देसानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पीएसआई एस. एम. सिसोदिया कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button