businessPOLITICSTextileसूरत सिटी

वीआईपी कोटे के दुरुपयोग पर रेलवे सख्त, ट्रेन में भरवाया जाएगा फॉर्म

टिकट कैसे कन्फर्म हुई, किसके जरिए मिली और पैसे दिए या नहीं, यात्रियों से ली जाएगी पूरी जानकारी

सूरत।गर्मी की छुट्टियों और यात्रा सीजन के दौरान कुछ दलाल यात्रियों की टिकट कन्फर्म कराने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। कई मामलों में रेलवे के वीआईपी कोटे का दुरुपयोग किए जाने की शिकायतें सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है।

रेलवे ने निर्णय लिया है कि वीआईपी कोटे से आवंटित सीट पर यात्रा करने वाले संदिग्ध यात्रियों से ट्रेन में ही एक विशेष फॉर्म भरवाया जाएगा। टिकट जांच स्टाफ और विजिलेंस टीम के पास वीआईपी कोटे से जारी सीटों की पूरी जानकारी रहेगी। यदि कोई यात्री संदिग्ध प्रतीत होता है तो उससे पूछताछ के साथ फॉर्म भी भरवाया जाएगा।

फॉर्म में यात्री से पूछा जाएगा कि टिकट कहां से ली गई, किस व्यक्ति के माध्यम से कन्फर्म कराई गई, टिकट कन्फर्म कराने के लिए किसी प्रकार का भुगतान किया गया या नहीं। यदि पैसे दिए गए हों तो संबंधित व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज कराया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार कुछ तत्व वीआईपी कोटे की टिकट कन्फर्म करवाकर यात्रियों से अवैध रूप से पैसे वसूल रहे हैं। रेलवे की सुविधा का दुरुपयोग रोकने और ऐसे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button