businessTextileसूरत सिटी

सुरत चैंबर चुनाव में इस बार कांटे की टक्कर के आसार, मनीष कापड़िया ने पेश की दावेदारी

8 मई नामांकन की अंतिम तारीख, अभी और उम्मीदवारों के मैदान में उतरने की संभावना वर्ष 2024 में भी उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं मनीष कापड़िया

सूरत। सदर्न गुजरात चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की आगामी चुनाव प्रक्रिया को लेकर व्यापारी जगत में उत्साह और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विशेष रूप से उपाध्यक्ष पद के लिए इस बार कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।
अब तक मनीष कापड़िया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है, जबकि दो अन्य संभावित उम्मीदवारों के भी चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा जोरों पर है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 8 मई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख तय की गई है। वहीं 14 मई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे और 24 मई को मतदान होगा।
मनीष कापड़िया इससे पहले वर्ष 2024 में भी उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। उस चुनाव में उन्हें मात्र 414 मतों के बेहद कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि वर्ष 2023 में उन्होंने नामांकन दाखिल करने के बाद अपना फॉर्म वापस ले लिया था।
पिछले चुनावों के अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार मनीष कापड़िया पूरी मजबूती और रणनीति के साथ मैदान में उतरे हैं। चैंबर से जुड़े व्यापारियों और उद्योगपतियों के बीच इस चुनाव को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है तथा मजबूत दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर होने के संकेत मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button