पर्वत पाटिया में ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा 2025 आयोजित

सूरत। जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा एवं राष्ट्रीय ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के निर्देशन में,तेरापंथी सभा और ज्ञानशाला पर्वत पाटिया के तत्वावधान में ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा 2025 का आयोजन पर्वत पाटिया तेरापंथ भवन में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में ज्ञानशाला गुजरात अंचल की क्षेत्रीय संयोजिका संगीता राठौड़,केंद्र व्यवस्थापिका कुसुम बोथरा, मुख्य प्रशिक्षिका खुशबू पींचा,ज्ञानशाला संयोजक रवि मालू,सभा के उपाध्यक्ष संजय बोहरा,कोषाध्यक्ष महेंद्र बोथरा, संगठन मंत्री पवन बुचा,युवक परिषद अध्यक्ष अमित बुचा,मंत्री अशोक कोचर तथा महिला मंडल अध्यक्ष सुमन बैद उपस्थित रहे।

केंद्र व्यवस्थापिका कुसुम बोथरा ने मंगल पाठ सुनाकर प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। सभा से उपाध्यक्ष संजय बोहरा एवं महिला मंडल मंत्री मधु झाबक ने भी प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई प्रेषित की। परीक्षा संचालन में सह मुख्य प्रशिक्षिका सीमा व सुमित्रा का विशेष सहयोग रहा।इस परीक्षा में विज्ञ स्तर से चार प्रशिक्षकों ने तथा विशारद स्तर से दो प्रशिक्षकों ने परीक्षा दी। निरीक्षण हेतु गुजरात अंचल के आंचलिक संयोजक प्रवीण मेडतवाल एवं सह संयोजक राजेश बाफना पधारे। पूरे समय निरीक्षण कार्य में संगीता राठौड़ सक्रिय रही।




