एक शाम श्री माजीसा माँ के नाम भक्ति संध्या का आयोजन 31 मई को

सूरत। श्री माजीसा धाम सूरत में आगामी 15 से 19 फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री माजीसा माताराणी भटियाणी ट्रस्ट, बलेश्वर सूरत द्वारा 31 मई 2026, रविवार को “एक शाम श्री माजीसा माँ के नाम” भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सारोली-कड़ोदरा रोड स्थित लैंडमार्क एम्पायर मार्केट में शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें भव्य भक्ति संध्या, चढ़ावे-बोलियां एवं विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
ट्रस्ट मंडल के अनुसार यह आयोजन माँ माजीसा के भक्तों के लिए भक्ति, सेवा और समर्पण का विशेष अवसर होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के दौरान धार्मिक बोलियों एवं विभिन्न चढ़ावों का लाभ भक्तजन ले सकेंगे।
कार्यक्रम में गुरुदेव श्री राजाराम जी महाराज, प्रख्यात संत श्री रूपपुरी जी महाराज एवं श्री हितेश भाई राठी जी का पावन आशीर्वाद प्राप्त होगा। वहीं भक्ति संध्या में सुप्रसिद्ध भजन कलाकार श्री महावीरजी सांवला (नागौर), श्रीमती अनीताजी जांगिड़ (रानी) एवं श्री अनिलजी सांखलेचा (मुंबई) अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त विभिन्न धार्मिक बोलियां रखी गई हैं, जिनमें लिफ्ट सेवा, फले चुंदड़ी, महाप्रसादी, प्राण प्रतिष्ठा दिवस के भोजन, यज्ञ एवं अन्य धार्मिक सेवाएं शामिल हैं। ट्रस्ट मंडल ने बताया कि 31 मई 2026 को होने वाली बोलियों में सहभागी बनने वाले परिवारों के नाम आगामी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रकाशित पत्रिका में भी प्रकाशित किए जाएंगे।
ट्रस्ट मंडल ने सभी माताओं, बहनों एवं भाइयों से सपरिवार उपस्थित होकर माँ की भक्ति का लाभ लेने, बोलियों में सहभागिता निभाने एवं महाप्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की




