वैष्णव समाज सूरत का बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न

सूरत। राजस्थान श्री वैष्णव चार सम्प्रदाय समाज ट्रस्ट, सूरत (दक्षिण गुजरात) द्वारा 22 मार्च 2026 को प्रथम बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस टूर्नामेंट में समाज की 10 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गणेश वंदना के साथ शुरू हुए मुकाबलों में बालोतरा वेरियर्स विजेता रही, जबकि जोधाणा फाइटर्स उपविजेता बनी। विजेता टीम को ₹15,000 तथा उपविजेता टीम को ₹11,000 की राशि 5 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदान की जाएगी।
टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर डिवाइन सिल्क (दीपक मांडा) रहे। टी-शर्ट स्पॉन्सर डीएस एजेंसी (धर्मेश), ट्रॉफी स्पॉन्सर डीसी टेक्सटाइल एजेंसी तथा अन्य समाज बंधुओं का भी सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम की जिम्मेदारी युवा अध्यक्ष मुकेश रानी, जगदीश धनी व अमन वैष्णव के नेतृत्व में टीम ने सफलतापूर्वक निभाई। अंत में सहयोगियों का सम्मान किया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।




