वेसु वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न
मां भगवती विसर्जन यात्रा और कवि सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

सूरत। वेसु वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में भक्तों ने मां भगवती की विसर्जन यात्रा में भाग लिया और भक्तिमय माहौल में देवी के जयकारों के साथ शोभायात्रा संपन्न हुई।
रात्रि में आयोजित कवि सम्मेलन में भी हजारों की संख्या में श्रोता एकत्र हुए। देशभर से आए कवियों ने अपनी-अपनी कविताओं का प्रभावी पाठ प्रस्तुत कर वातावरण को रस-गंभीर बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें एसोसिएशन के संरक्षक राजकुमार जिंदल, देवेंद्र गुप्ता और नरसी भवानी, अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, सचिव विशाल पटेल, कोषाध्यक्ष राजेश केजरीवाल सहित पूरी कार्यकारिणी ने भाग लिया। मंच संचालन रमेश छापड़िया ने किया।
कवि सम्मेलन का समापन दीपक बंका द्वारा आए हुए सभी कवियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ




