सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
रांदेर पुलिस एवं जिंदगी जीवदया ट्रस्ट द्वारा जनता में सेफ्टी गार्ड वितरण किया गया

सूरत सिटी रांदेर पुलिस स्टेशन एवं जिंदगी जीवदया ट्रस्ट द्वारा आगामी मकर संक्रांति पर्व पर पतंग की कटी हुई डोर से टु-व्हीलर चालकों के रक्षण हेतु सूरत के रांदेर रोड़ पर 200 से ज्यादा सेफ्टी गार्ड का निःशुल्क वितरण किया गया।
इस अवसर पर सूरत सिटी डेप्युटी पुलिस कमिश्नर (जोन-5) लखधीरसिंह झाला, रांदेर पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर आर.जे चौधरी, एम.के गोस्वामी एवं रांदेर पुलिस स्टाफ के साथ महिला पोलिस टीम तथा जिंदगी जीवदया ट्रस्ट के संस्थापक दीप मेहता तथा युवा समाज सेवक पवन हासीजा उपस्थित रहे।




