देश में मात्र 0.5% आबादी वाले जैन समुदाय का टैक्स योगदान 24% : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

अहमदाबाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में जैन समुदाय का योगदान बेहद उल्लेखनीय है। उन्होंने बताया कि देश की कुल आबादी में जैन समुदाय का हिस्सा केवल 0.5 प्रतिशत है, लेकिन कर संग्रह में उनका योगदान लगभग 24 प्रतिशत है। वे गुरुवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘जितो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) कनेक्ट 2025’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि फार्मास्यूटिकल, एविएशन और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में जैन समुदाय अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जैन समुदाय मेहनती, समृद्ध और भारतीय संस्कृति में गहराई से जुड़ा हुआ है। उनकी दर्शन और जीवनशैली भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का महत्वपूर्ण अध्याय है।
https://x.com/rajnathsingh/status/1974071954630946914?t=q-xyrjGVCcE3IRSefe71jg&s=19
रक्षा मंत्री ने कहा, “भारत आज खिलौनों से लेकर टैंक तक सब कुछ बना रहा है। वह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की फैक्ट्री के रूप में उभरेगा।” उन्होंने ‘जितो कनेक्ट’ को नेटवर्किंग, ज्ञान साझा करने और व्यावसायिक सहयोग बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया, जो विश्वभर के जैन समुदाय को जोड़ता है।




