गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
राजस्थान युवा संघ की बैठक, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए सहयोग का आह्वान

सूरत। पंजाब में आई भीषण बाढ़ त्रासदी को लेकर राजस्थान युवा संघ के कार्यालय में रविवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत ने इस अवसर पर कहा कि बाढ़ ने वहाँ के लोगों के जीवन को गहराई से प्रभावित किया है। खेत-खलिहान डूब जाने से फसलें नष्ट हो गई हैं, पशुधन का भारी नुकसान हुआ है और अनेक परिवार कठिन संकट का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे विपत्ति के समय समाज का दायित्व बनता है कि हम अपने भाइयों की मदद के लिए आगे आएँ। शेखावत ने संस्था के सभी कार्यकर्ताओं से अपनी सामर्थ्य अनुसार सहयोग राशि प्रदान करने तथा आसपास के लोगों को भी इस पुनीत कार्य में योगदान हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित बंधुओं से आग्रह किया कि सभी मिलकर राहत कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएँ ताकि पीड़ित परिवारों को संबल मिल सके।




