मुख्य जयंती एवं सम्मान समारोह आज,सोमवार को निकलेगी कलश शोभा यात्रा
अग्रवाल समाज पर्वत पाटिया का आयोजन
सूरत। अग्रवाल समाज पर्वत पाटिया द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी किशन धानुका ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला रविवार सुबह 10 बजे से पर्वत पाटिया आई माता रोड स्थित महेश्वरी लक्जुरिया भवन में प्रारंभ हुई। इसमें भवन सजावट, मेहंदी प्रतियोगिता, बोतल कलर मैचिंग, अग्रवाल अचीवर्स सम्मान, एकल नृत्य प्रतियोगिता, महाराजा अग्रसेनजी प्रश्नोत्तरी, ऑपरेशन सिंदूर नृत्य और म्यूजिकल हाउजी जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।
सोमवार सुबह 7 बजे डुंभाल हनुमान मंदिर से विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो महावीर नगर, श्याम वाटिका, जैन नगर, मॉडल टाउन और कबूतर सर्किल से होते हुए सर्वेश्वर मंदिर अक्षय टाउनशिप पहुंचेगी। शोभा यात्रा में महिलाएं चुनरी वेश में कलश लेकर और पुरुष वर्ग सफेद परिधान पहनकर नाचते-झूमते शामिल होंगे।
जयंती महोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि गोविंद प्रसाद सरावगी, विशेष अतिथि डॉ. सुषमा अग्रवाल, दक्षेशभाई मावाणी, ओ.पी. गुप्ता तथा चेयरमैन दीनदयाल अग्रवाल (सनराइज), ट्रस्टी दीनदयाल गुप्ता, अध्यक्ष राजू भाई अग्रवाल (पूर्व पार्षद), तात्कालिक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (मारुति), सचिव विष्णु रेनवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल (SIP), जयंती मुख्य संयोजक हरीश अग्रवाल (चिड़ावा), जेठमल अग्रवाल सहित ट्रस्ट पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।




