सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अग्रवाल समाज ट्रस्ट द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर स्वास्थ्य पखवाड़े के अंतर्गत पांचवां सर्व रोग निदान कैंप

uसूरत। महाराजा अग्रसेन जयंती-2025 के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत रविवार को पांचवां सर्व रोग निदान कैंप आयोजित किया गया। यह कैंप स्व. श्री द्वारिकाप्रसादजी गोयल की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र प्रदीप गोयल, मनोज गोयल और सुनील गोयल (श्री श्याम फैशन) के सौजन्य से अग्रवाल हेल्थ सेंटर में आयोजित हुआ।

कैंप का शुभारंभ सुबह 9 बजे विशेषज्ञ डॉक्टर शोनक मेहता की उपस्थिति में किया गया। डॉक्टर द्वारा मरीजों को चिकित्सा परामर्श दिया गया और समुदाय के सैकड़ों लाभार्थियों ने इस कैंप का लाभ उठाया।

इस अवसर पर हेल्थ सेंटर के चेयरमैन श्रवण कुमार अग्रवाल (शीतल), प्रवेक्षक विनोद चिड़ावावाला और कैंप संयोजक विमल झाझड़िया विशेष रूप से मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत आगे भी इसी प्रकार के कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button