बॉलीवुड थीम पर मेघा म्यूजिकल हाउजी का हुआ आयोजन

सूरत।अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को बॉलीवुड लाइट, कैमरा थीम लड़की म्यूजिकल हाउजी का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नटवरलाल टटनवाला ने बताया की इस मौके पर डुमस स्थित अग्र-एक्जोटिका के इम्प्रियल हॉल को बॉलीवुड की थीम में सजाया गया। शाम छः बजे से आयोजित कार्यक्रम में होस्ट यतिन संगोई टीम एवं सिंगर के साथ लाइव बैंड की प्रस्तुति के साथ हाउजी खिलाई गयी। आयोजन में भाग लेने वाले 500 से ज्यादा प्रतियोगी बॉलीवुड की थीम पर तरह के परिधान (ड्रेसप) में आये और प्रत्येक गाने के दौरान डांस भी किया। प्रत्येक पार्ट के विजेताओं को विभिन्न केटेगरी में ईनाम ट्रस्ट द्वारा दिए गए। इस दौरान सभी के लिए ट्रस्ट द्वारा खाने की व्यवस्था की गई।

अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट द्वारा जयंती महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव ब्रिजमोहन अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, वसंत अग्रवाल, नंदकिशोर तोला, अशोक सिंघल, श्याम सुंदर सिहोटिया, सीए नितेश अग्रवाल, पुखराज अग्रवाल, युवा शाखा अध्यक्ष देवन अग्रवाल, विवेक गाडीया, मनिष अग्रवाल, महिला शाखा अध्यक्षा मनीषा कजरिया, बबीता जोधानी, मीनू पंसारी, नीता अग्रवाल सहित ट्रस्ट के अनेकों सदस्य, युवा एवं महिला शाखा के अनेकों सदस्य उपस्थित रहें।




