businessगुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

लघु उद्योग भारती द्वारा भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं गोष्ठी का आयोजन

सूरत। भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती द्वारा श्री राजस्थान विश्वकर्मा मंडल, अलथान में पूजा-अर्चना एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों व सामाजिक अग्रणियों ने भगवान विश्वकर्मा की आराधना कर शुभकामनाएँ दीं।

सूरत ज़िला अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है और संकल्प है कि जिले की हर औद्योगिक इकाई तक संगठन का गठन हो तथा समाज में पंच परिवर्तन की लहर फैले—नागरिक कर्त्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, समाज समरसता, स्वदेशी जागरण और पर्यावरण सुरक्षा। उन्होंने बताया कि सूरत की टीम हाल ही में पानीपत में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होकर लौटी है।

कार्यक्रम में कर्णावती संभाग एवं सूरत के उपाध्यक्ष राम अवतार पारीक ने संगठन विस्तार की दिशा में भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर वीरेंद्र राजावत, राकेश पारीक, कैलाश जांगिड, प्रमोद जांगिड, चेतनजी, श्रवणभाई सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button