गुजरातसूरत सिटी

सूरत में समस्त श्वेतांबर मूर्तिपूजक महासंघ द्वारा भव्य महा रथयात्रा का आयोजन

सूरत। शहर के लगभग 85 से अधिक जैन संघों को साथ लेकर समस्त सूरत श्वेतांबर मूर्तिपूजक महासंघ की ओर से रविवार को गच्छाधिपति श्रीओं, आचार्य भगवंतों तथा साधु-साध्वीजी भगवंतों की पावन निश्रा में भव्य महा रथयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैन समाज की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरे शहर में धार्मिक माहौल छा गया।

रथयात्रा अठवा लाइन्स स्थित श्री आदिनाथ जिनालय से प्रारंभ हुई, जो पार्ले प्वाइंट, सरगम शॉपिंग सेंटर, उमरा कारगिल चौक, पीपलौद बिग बाजार, वेसु चार रास्ता होते हुए विभिन्न संघों से गुजरती हुई लब्धिभूमि पर पहुंचकर विराम पाई। यहां सभी गुरु भगवंतों की निश्रा में भव्य धर्मसभा का आयोजन किया गया तथा समस्त सूरत जैन समाज के लिए महाप्रसाद स्वरूप साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन किया गया।

रथयात्रा के दौरान अद्भुत दृश्य देखने को मिला। लगभग 800 से अधिक साधु-साध्वीजी भगवंत और हजारों श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति से पूरा वातावरण धर्ममय हो उठा। रथयात्रा के मार्ग पर लाखों धर्मप्रेमी जनता दर्शनार्थ उमड़ पड़ी, जिससे सूरत की सड़कों पर जनसैलाब उमग गया।

जब रथयात्रा अठवा लाइन्स संघ से निकलकर वेसु पहुंची, तो शहर की धर्मप्रेमी जनता ने दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। यह भव्य आयोजन सूरत जैन समाज के लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बन गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button