श्याम राठी राजस्थान फाउंडेशन सूरत चैप्टर के अध्यक्ष नियुक्त

सूरत। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान फाउंडेशन की कमिश्नर डॉ. मनीषा अरोड़ा ने श्याम राठी को राजस्थान फाउंडेशन सूरत चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में जानकारी राजस्थान भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक कुमार लाखोटिया और सह-संयोजक कमल पुंगलिया ने दी।
महेश पुंगलिया ने बताया कि श्याम राठी सूरत सिटी में अपनी अलग पहचान रखते हैं और किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे देशभक्ति, गौ-सेवा, जल संरक्षण तथा सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए पिछले 30 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और गौ-सेवा के क्षेत्र में तन-मन-धन से योगदान दे रहे हैं।
श्याम राठी सूरत राजस्थानी समाज की सबसे बड़ी संस्था राजस्थान युवा संग में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे इसके अध्यक्ष रह चुके हैं और अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के ट्रस्टी भी हैं।
उनके सेवाभावी कार्यों और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए राजस्थान सरकार ने उन्हें राजस्थान फाउंडेशन सूरत चैप्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया है




