गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया द्वारा प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला का आयोजन

सूरत। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में पर्वत पाटिया महिला मंडल द्वारा प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। मंडल की बहिनों ने आत्म साक्षात्कार व प्रेक्षा ध्यान के साथ गीतिका के माध्यम से मंगलाचरण प्रस्तुत किया।

मंडल की अध्यक्ष सुमन जी ने स्वागत करते हुए कहा कि ध्यान और योग हमारे जीवन में अत्यंत उपयोगी हैं तथा विषय “आओ बनाए नींद को अपनी ताकत” पर अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व अध्यक्ष ललिता जी पारख ने दोनों प्रशिक्षकों का परिचय प्रस्तुत किया।

प्रेक्षा ध्यान लेवल प्रथम की प्रशिक्षक नैना बहन ने ताड़ासन, पश्चिमोत्तानासन, शशांकासन आदि करवाए और उन्हें दैनिक जीवनचर्या में सम्मिलित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पिछले सात वर्षों से नियमित ध्यान और योग साधना के कारण वे पूर्णतः स्वस्थ हैं। मुख्य प्रशिक्षक लेवल वन ट्रेनर, योगा में एम.ए. एवं Science of Living मास्टर नीलम जी मेहता ने मुख्य विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सही नींद स्वास्थ्य के लिए अत्यावश्यक है। उन्होंने नींद न आने या अधिक नींद आने के कारणों पर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि यदि व्यक्ति अपना दैनिक रूटीन व्यवस्थित रखे तो नींद उसकी ताकत बन सकती है।

कार्यक्रम में जीव-अजीव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम स्थान सुमित्रा श्यामसुखा, द्वितीय स्थान पिंकी महनोत और तृतीय स्थान रीना पगारिया ने प्राप्त किया। महिला मंडल द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा प्रश्नोत्तरी की संयोजक कनक बुच्चा को भी सम्मानित किया गया।

अंत में महिला मंडल मंत्री मधु झावक ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यकारिणी सदस्य मीना चिण्डालिया ने किया। कार्यशाला में बहिनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button