कर्म कही पीछा नही छोड़ते, जैसा करोगें वैसा ही भोगना पड़ेगा-आचार्य जिनमणिप्रभसूरीश्वर
भगवान महावीर ने भी असहनीय पीड़ा झेली थी-खरतरगच्छाधिपति

भक्ति सर्गम म्यूजिकल हाउजी प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
तपस्वियों का अभिनन्दन आज होगा
बाड़़मेर 30 अगस्त। कोटड़िया-नाहटा ग्राउण्ड स्थित सुधर्मा प्रवचन वाटिका में श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ चातुर्मास कमेटी के तत्वाधान में संघ शास्ता वर्षावास 2025 का चातुर्मास खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्रीजिनमणिप्रभसूरीश्वर म.सा. की पावन निश्रा व बहिन म.सा. साध्वी डाॅ. विधुत्प्रभाश्री व श्रमण-श्रमणीवृन्द के पावन सानिध्य में रविवार को आचार्यश्री ने श्रावकों सम्बोधित करते हुए कहा कि ये आप स्वयं से समझ जाए कि कर्म ही आपके जीवन को संचालित करता जैसा करेंगे वैसा ही भोगना होगा। आपके आस-पास ऐसे सैकड़ा उदाहरण भरें पडे हांेंगे। आस-पास खुद को टटोलकर देखों। हम सामान्य भाषा में कई बार कहते भी कर्मो री बात है। कहते हम कई बार है मगर स्वयं मानते नही। जिस दिन स्वयं मानना प्रारम्भ कर दिया ना उसके बाद से जीवन में आने वाला दुख अपने आप अपना रास्ता बदल देगा। ये भी याद रखें की निमित बनना भी पाप कर्म का कारण होता है। जब आपको पता है कि आपने कुछ गलत किया है तो आप मान के चलिए वो किया हुआ गलत कार्य आपने मिलने अवश्य आएगा और सुत समेत अपना बदला लेकर जाएगा। आप भगवान महावीर को ही पढकर देखिए पाप कर्म थे तो ग्वालों ने कान में कीले ठोकी, सांप ने काटा मगर वो अड़िग रहे कारण कि उन्हे पता था कि वो अपने कर्मो की सजा को भोग रहे। उन्होंने उसे स्वीकार करते हुए सहन किया और परमात्मा बन गए। चातुर्मास कमेटी के ट्रस्टी पुखराज भंसाली व मीडिया संयोजक कपिल मालू ने बताया कि सुधर्मा प्रवचन वाटिका में रविवार को 15, 11, 10, 09 व 08 उपवास के तपस्वियों का कमेटी की ओर से लाभार्थी परिवारों द्वारा अभिनन्दन किया गया और बाहरी राज्यों से बाड़मेर पहुंचे गुरूभक्त श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ फलोदी अध्यक्ष गोपालचन्द जैन, केयुप फलोदी अध्यक्ष जितेन्द्र बच्छावत, अरविन्द श्रीश्रीश्रीमाल मुम्बई, डाॅ. गौरव लूणिया दुर्ग, डाॅ.नम्रता लूणिया दुर्ग, राजेश लूणिया महासमुन्द, केएमपी फलोदी अध्यक्षा निकिता गोलेच्छा, सरिता नाहटा, बदामीदेवी श्रीश्रीश्रीमाल, केयुप माॅडर्न टाउन सूरत अध्यक्ष सम्पतराज भंसाली सहित कई संघ व गुरूभक्तों चातुर्मास कमेटी द्वारा बहुमान किया गया। सुधर्मा प्रवचन वाटिका में दोपहर 02.00 बजे से 04.00 बजे तक भक्ति सर्गम म्यूजिकल हाउजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। आज 08 उपवास के तपस्वियों का बहुमान किया जायेगा और प्रातः 09.15 बजे दैनिक प्रवचनमाला आयोजित होगी। प्रवचनमाला के समापन पर श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ फलोदी द्वारा संघ पूजन किया गया।




