businessगुजरातसूरत सिटी

फोस्टा कार्यालय में सूरत कपड़ा व्यापारियों और सीजीएसटी विभाग की बैठक सम्पन्न

सूरत। फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन (फ़ोस्टा) द्वारा 29 अगस्त 2025 को प्रातः 11:30 बजे फोस्टा कार्यालय में सीजीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में सूरत सीजीएसटी विभाग की माननीय कमिश्नर डॉ. मनप्रीत अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ जॉइंट कमिश्नर संदीप जी,असिस्टेंट कमिश्नर प्रफुल शर्मा और असिस्टेंट कमिश्नर कमल अग्रवाल भी मौजूद रहे।

बैठक में सूरत कपड़ा मार्केट के व्यापारियों ने जीएसटी से संबंधित समस्याओं और चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की। अधिकारियों ने व्यापारियों के प्रश्नों का समाधान प्रस्तुत किया और प्रक्रियाओं को सरल व पारदर्शी बनाने हेतु सुझाव साझा किए।

कमिश्नर डॉ. अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि “सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री पूरे देश के लिए एक हीरा है। हमें केवल कर विभाग न समझकर सहयोगी मानें। हमारा उद्देश्य व्यापारियों की झिझक दूर करना और पारदर्शी वातावरण में सहयोग देना है।” उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उनका कार्यालय सदैव खुला रहेगा।

इस अवसर पर सीए पेनल एवं व्यापारियों द्वारा जीएसटी से जुड़े मुद्दे रखे गए, जिन पर कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि कुछ विषय जीएसटी काउंसिल से संबंधित हैं और संगठन द्वारा भेजे गए ऐसे सुझाव आगे काउंसिल तक पहुंचाए जाएंगे।

फोस्टा अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने बैठक को सार्थक बताते हुए कहा कि इस संवाद से व्यापारियों को जीएसटी की कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं और उनके सुझाव अब विभाग के माध्यम से सरकार तक पहुंच सकेंगे।

बैठक में फोस्टा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ एसटीटीए से दीपक सेठा,एसजीटीटीए से सुनील जैन, तथा कपड़ा मार्केट के प्रमुख व्यापारी सुभाष अग्रवाल (सुभाष साड़ी), गट्टूभाई (विशाल साड़ी), अनिल अग्रवाल (विपुल साड़ी), बृजमोहन अग्रवाल (संगम), तन्मय अग्रवाल (सुर्यांस प्रथम), सुभाष खोराडिया (हार्दिक ग्रुप), राकेश रेलन (रूपम हाउस), सुशिल गरोडिया (रिदम फैशन), नितिनभाई (हिमप्रिया सिल्क मिल्स), राजूभाई (युग्बंसल), कविभाई (तरुण फैशन), सुरुचि चौधरी (मुकेश टेक्स), मित्तल बेन (एम क्लोथिंग), भूपेंद्रभाई (सिल्क म्यूजियम) समेत कपड़ा बाजार के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारीबंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button