श्याम प्रचार मंडल द्वारा भंडारा आयोजन, 300 गरीबों को कराया गया भोजन

सूरत। श्री श्याम प्रचार मंडल की ओर से बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री शिवभगवान जी संजय जी क्याल द्वारा प्रायोजित किया गया, जो सुबह 8 बजे से भटार चार रास्ता ब्रिज के नीचे सम्पन्न हुआ। इस भंडारे में लगभग 300 गरीब व्यक्तियों को भोजन कराया गया।इस सेवा कार्य में मंडल के अध्यक्ष विनोद पालव, मंत्री राकेश अग्रवाल बजावावाला, कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, राजेश जैन, राकेश अग्रवाल (सेम्फनी), गोपाल शाह, अजय डालमिया सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई=
मंडल के मंत्री राकेश बजावावाला ने बताया कि श्री श्याम प्रचार मंडल द्वारा प्रत्येक माह अमावस्या, पूर्णिमा, सदस्यों के जन्मदिन, वर्षगांठ या उनके बुजुर्गों की पुण्यतिथि के अवसर पर निर्धन व जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाता है। यह सेवा निरंतर जारी रहे, इसके लिए मंडल के सभी सदस्य समर्पित भाव से कार्य करते हैं।