businessगुजरातसूरत सिटी

यार्न एक्सपो–2025’ को मिला जबरदस्त प्रतिसाद, दो दिन में 14,730 से अधिक बायर्स-विजिटर्स पहुंचे

सूरत।द साउथ गुजरात चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और चेम्बर ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज डेवलेपमेंट सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘यार्न एक्सपो–2025’ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह एक्सपो 1 से 3 अगस्त तक सूरत के सरसाणा स्थित इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। पहले दो दिन में देश-विदेश से कुल 14,730 से अधिक बायर्स और विजिटर्स पहुंचे।

चेंबर अध्यक्ष निखिल मद्रासी के अनुसार, यार्न यानी वणावट का मूल सूत अब टेक्नोलॉजी और वैरायटी के मामले में बहुत आगे बढ़ चुका है। विस्कोस यार्न में अनेक प्रकार की विविधता देखी जा रही है, जो पारंपरिक वस्त्रों से लेकर तकनीकी टेक्सटाइल तक की रीढ़ बन चुका है।स्विट्जरलैंड, चेक रिपब्लिक और बांग्लादेश से अंतरराष्ट्रीय बायर्स पहुंचे, जिन्होंने स्पेशलिटी यार्न की जानकारी ली और यार्न उत्पादकों से ऑर्डर भी दिए। भारत के विभिन्न शहरों और अन्य देशों से आए विजिटर्स की भारी भीड़ रही।
यार्न एक्सपो के चेयरमैन गिरधर गोपाल मुंदड़ा ने बताया कि मधुसूदन ग्रुप ने 100% रिसाइक्ल पॉलिएस्टर, फैंसी फिलामेंट और बाय-कंपोनेंट फंक्शनल यार्न की श्रृंखला प्रदर्शित की है। बांस से बनने वाले यार्न, प्लास्टिक बोतलों से रिसाइकल यार्न तथा इलेक्ट्रिक कार व ड्रोन में उपयोग होने वाले यार्न भी आकर्षण का केंद्र बने।
यार्नबिज़ के संचालक श्लोक महेश्वरी ने बताया कि अब यार्न की खरीदारी भी ऑनलाइन की जा रही है। डिजिटल कैटलॉग और अत्याधुनिक पैकेजिंग ने यार्न व्यापार को नया रूप दिया है।

फैशन शो में दिखेगा ‘बीच-वियर’ और ‘गोवा लुक’
प्रदर्शनी में रोजाना आयोजित हो रहे फैशन शो भी आकर्षण का केंद्र हैं। रविवार को एक्सपो के समापन अवसर पर स्विमवियर, बीचवियर और गोवा लुक थीम पर विशेष शो आयोजित किया जाएगा। रिघन फैशन ग्रुप की करिश्मा धनकानी ने कहा कि यार्न से तैयार फैशन वस्त्रों को देख बायर्स को यार्न की असली उपयोगिता समझ में आती है।
एक्सपो का समापन 3 अगस्त को होगा, जिसमें आखिरी दिन के तौर पर विशेष कार्यक्रम और शोज़ रखे गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button