गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

ब्रजेश्वर महादेव कांवड़ संघ की चौथी कांवड़ यात्रा ग़लतेश्वर महादेव मंदिर से हुई आरंभ,

14 जुलाई को होगा जलाभिषेक

सूरत। ब्रजेश्वर महादेव कांवड़ संघ द्वारा आयोजित चौथी कांवड़ यात्रा का शुभारंभ रविवार, 13 जुलाई 2025 को ग़लतेश्वर महादेव मंदिर से श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में किया गया। इस यात्रा में पंडित मनोज शर्मा के नेतृत्व में पवन शर्मा, संजय भाई और संघ के अन्य सभी समर्पित सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

यात्रा का समापन सोमवार, 14 जुलाई 2025 को व्रजधाम सोसाइटी, गोदादड़ा स्थित ब्रजेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के पवित्र जलाभिषेक के साथ होगा। हर-हर महादेव के जयघोष और भक्तों की उमंग से यह कांवड़ यात्रा शिवभक्ति का जीवंत प्रतीक बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button