गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री बांके बिहारी आगरा मंडल सेवा ट्रस्ट द्वारा सावन पर्व पर रुद्राभिषेक का आयोजन सम्पन्न

सूरत। श्री बांके बिहारी आगरा मंडल सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन स्थित वृंदावन हॉल में सावन पर्व के पावन अवसर पर रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में 150 से अधिक परिवारों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य संचालन नितिन जी गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने सभी परिवारों को एक छत के नीचे एकत्र कर सामाजिक समरसता और सामूहिक भक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अशोक जी गोयल, पंकज जी गोयल, राकेश जैन, ब्रह्मगर्ग जी, सचिन अग्रवाल सहित कई गणमान्यजन एवं ट्रस्ट के सदस्यगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button