गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
दामोदर पारीक बने पारीक विकास ट्रस्ट के नए अध्यक्ष

सूरत। पारीक समाज सूरत की पंजीकृत संस्था पारीक विकास ट्रस्ट की वार्षिक बैठक रविवार को सारोली स्थित विप्र गौरव भवन में आयोजित हुई। बैठक में संस्था के संस्थापक सदस्यों सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान पराशर की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें समाज अग्रणी विनोद पारीक, धारेश पारीक एवं राम रतन बोहरा ने भगवान को पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात संस्था के आगामी दो वर्षों के कार्यकाल के लिए ध्वनिमत से दामोदर पारीक (कड़ेल) को ट्रस्ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में समाजहित से जुड़े आगामी कार्यों व योजनाओं पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की आशा व्यक्त की।