सूरत सिटी

IVF ने वनवासी स्कूल को भेंट कीं बेंच, 75 बच्चों को मिलेगा लाभ

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) गुजरात प्रदेश के सहयोग से डांग जिले के आहवा तहसील स्थित ग्राम धवलीधोद के श्री सरस्वती विद्यामंदिर में 75 बच्चों के बैठने के लिए बेंच उपलब्ध कराई गईं।

प्रदेश मंत्री बसंत खेतान ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इस आवश्यकता को देखते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप जी, बसंत खेतान एवं राठी जी ने रुंगटा फाउंडेशन के दाता अनिल रुंगटा को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद रुंगटा फाउंडेशन ने विद्यालय को बेंच प्रदान कीं।

प्रदीप जी और राठी जी ने स्वयं विद्यालय पहुंचकर स्कूल प्रशासन को बेंच सौंपीं।

बसंत खेतान ने बताया कि IVF गुजरात प्रदेश के चेयरमैन अनिल रुंगटा एवं अध्यक्ष कैलाश हाकिम के नेतृत्व में संस्था समय-समय पर वनवासी क्षेत्रों में जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराती है। संस्था के पदाधिकारी पहले स्वयं क्षेत्र का दौरा कर जरूरतों का आकलन करते हैं, जिसके बाद तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button