सर्वसम्मति से सुरेंद्र सेठिया बने बाड़मेर जैन श्री संघ, सूरत के अध्यक्ष
पारसमल हालावाला सचिव, संजय मालू कोषाध्यक्ष,दिनेश जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त; नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

सूरत। बाड़मेर जैन श्री संघ (श्री जिन कुशल सूरी ट्रस्ट) की महत्वपूर्ण बैठक श्री जिन कुशल दादावाड़ी में आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026-2028 के लिए सुरेंद्र सेठिया को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया। वर्ष 2016 के बाद पहली बार सभी ट्रस्टियों ने पूर्ण आम सहमति से अध्यक्ष का चयन किया, जिससे संघ में एकता और विश्वास का संदेश गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र सेठिया ने सभी ट्रस्टियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर संघ की धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को नई गति देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज की युवा पीढ़ी को संघ से जोड़ने तथा संगठन को अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

बैठक में नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। पारसमल हालावाला को सचिव तथा संजय मालू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा दिनेश जैन मीरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बाबूलाल मालू एवं सुखराम धारीवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। मदन घीया, नरेश धारीवाल एवं भंवरलाल लुनिया को सह-सचिव तथा मांगीलाल बोथरा, किशनलाल चौपड़ा एवं सुरेश छाजेड़ को सह-कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
संघ की विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया। राजू नागड़दा एवं प्रेम डूंगरवाल को सूचना मंत्री, जबकि महावीर बागचर, हनुमान छाजेड़ एवं महावीर धारीवाल को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। लीगल एडवाइजर के रूप में राजू भंसाली, राजू पारख एवं जोगेश सेठिया को जिम्मेदारी दी गई। भोजन समिति में रमेश संखलेचा, घेवर सिंघवी, अनिल छाजेड़ एवं भरत गोलेच्छा, पाठशाला समिति में लंकेश गोठी एवं नितिन बोहरा, मंदिर समिति में तरुण, संजय एवं देवेंद्र, तथा व्यवस्थापन समिति में संजय बोथरा, लंकेश गोठी एवं नितिन बोहरा को दायित्व सौंपा गया।

अध्यक्ष पद की घोषणा होते ही दादावाड़ी परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। समाज के वरिष्ठजनों एवं ट्रस्टियों ने सुरेंद्र सेठिया का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बाबूलाल संखलेचा, बाबूलाल मालू, गौतम कुमार हालावाला, मांगीलाल मालू, सम्पतराज धारीवाल,प्रकाश तातेड़ एवं सम्पतराज संखलेचा,पवन गोडाणी सहित अनेक समाजबंधुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सेठिया के नेतृत्व में संघ धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र सेठिया वर्तमान में टेक्सटाइल युवा ब्रिगेड के कोषाध्यक्ष भी हैं। वे लंबे समय से समाजसेवा, जरूरतमंदों की सहायता तथा टेक्सटाइल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान उनके सेवा कार्यों को समाज ने विशेष रूप से सराहा था। उनकी सक्रियता, सरल स्वभाव और सेवाभावी कार्यशैली को देखते हुए समाज को उनके नेतृत्व से नई ऊर्जा और नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




