businessTextileअहमदबादक्राइमसूरत सिटी

रिंग रोड SMC मार्केट के व्यापारी से 62.57 लाख की ठगी

अहमदाबाद में आर.के. एजेंसी चलाने वाले दलाल के जरिए पांच व्यापारियों ने खरीदा था कपड़े का माल, भुगतान नहीं किया

सूरत। सलाबतपुरा स्थित एसएमसी मार्केट में गोपी फैब्रिक्स नाम से व्यापार करने वाले कपड़ा व्यापारी के साथ 62.57 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अहमदाबाद में आर.के. एजेंसी चलाने वाले एक दलाल के माध्यम से पांच व्यापारियों ने कपड़े का माल खरीदा, लेकिन भुगतान किए बिना संपर्क तोड़ दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सरथाणा जकातनाका स्थित मेघ मल्हार रेसिडेंसी निवासी हार्दिकभाई पुनाभाई सताणी सलाबतपुरा एसएमसी मार्केट की दुकान नंबर 323 में गोपी फैब्रिक्स नाम से कपड़े का व्यवसाय करते हैं। उनका संपर्क अहमदाबाद स्थित सनराइज होटल के पास अभिषेक मार्केट में आर.के. एजेंसी चलाने वाले कपड़ा दलाल जगदीशभाई उर्फ जैकी से हुआ था।
आरोप है कि मई-2025 से 27 अगस्त 2025 के दौरान दलाल जगदीशभाई ने अहमदाबाद के के. ज्योति फर्म के व्यापारी हितेशभाई प्रकाशलाल रंगाणी, वीमको फैब के व्यापारी अनीश शाह, सिग्मा एंटरप्राइज के व्यापारी राहुलभाई सुरेशभाई गुरबानी, मनसाराम ट्रेडिंग फर्म के व्यापारी मनोजभाई तथा देव एंटरप्राइज के शरवणकुमार गुप्ता को हार्दिकभाई से कपड़े का माल दिलवाया था।
माल की आपूर्ति के बाद आरोपियों पर 62,57,927 रुपये बकाया रहे, लेकिन रकम चुकाने के बजाय सभी ने फोन उठाना बंद कर दिया और संपर्क तोड़ दिया। इस संबंध में की गई जांच और आवेदन के आधार पर हार्दिकभाई सताणी ने गत रोज सलाबतपुरा पुलिस थाने में कपड़ा दलाल समेत छह लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(5) और 54 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच पीएसआई वी.आई. राठौड़ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button