सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, 85 से अधिक छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

सूरत। इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में श्री विद्या सुधा दिगंबर जैन भवन, पार्ले पॉइंट में रविवार सुबह 10 बजे भव्य विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 85 से अधिक मेधावी विद्यार्थी अपने परिवारजनों के साथ सम्मान ग्रहण करने पहुंचे।

इस अवसर पर सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले तीन विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्वजनिक एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन श्री आशीष वकील, विशिष्ट अतिथि डॉ. अरुण बैंगनी तथा मुख्य वक्ता श्री हार्दिक देसाई की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा भगवान महावीर कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संजय जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री रमेश जैन गंगवाल ने बताया कि समाज के बच्चों में आपसी मित्रता, सहयोग एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button