क्राइमलोकल न्यूज़सूरत सिटी

वेसू के युवक ने दिल्ली की विवाहिता को प्रेमजाल में फंसाकर किया शारीरिक शोषण, शादी से मुकरा तो मारपीट कर छोड़ा

वेसू के युवक ने दिल्ली की विवाहिता को प्रेमजाल में फंसाकर किया शारीरिक शोषण, शादी से मुकरा तो मारपीट कर छोड़ा

सूरत। वेसू क्षेत्र में रहने वाले एक युवक द्वारा दिल्ली में अपने पति से अलग रह रही 38 वर्षीय विवाहिता को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने विवाहिता को शादी करने, सूरत में अच्छी नौकरी दिलाने और पत्नी के रूप में अपनाने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में शादी से इनकार कर मारपीट कर उसे छोड़ दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वेसू कैनाल रोड स्थित हैप्पी एलीगेंस निवासी 37 वर्षीय भाविक विजय अग्रवाल ने दूर के रिश्ते में लगने वाली उक्त विवाहिता से संपर्क बढ़ाया था। महिला दिल्ली में अपने पति से अलग रह रही थी। आरोपी ने उसे भरोसे में लेकर शादी करने, सूरत बुलाकर अच्छी नौकरी दिलाने और जीवनभर साथ रखने का वादा किया।

आरोपी की बातों पर विश्वास कर विवाहिता सूरत आई, जहां भाविक उसे अपने घर तथा अलग-अलग रिसॉर्ट में ले गया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि यह सब शादी के झूठे वादे के आधार पर हुआ।

बाद में आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और विवाहिता के साथ मारपीट कर संबंध खत्म कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने दिल्ली के द्वारका थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना सूरत की होने के कारण दिल्ली पुलिस ने जीरो नंबर पर शिकायत दर्ज कर आगे की जांच के लिए सूरत पुलिस कमिश्नर को भेज दिया। वहां से मामला वेसू पुलिस थाने में ट्रांसफर किया गया। प्राथमिक जांच के बाद वेसू पुलिस ने आरोपी भाविक अग्रवाल के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button