सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सोमवती अमावस्या पर आहार सेवा प्रकल्प के तहत जरूरतमंदों को भोजन सेवा

सूरत। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर बैटर टुमारो फाउंडेशन द्वारा संचालित “नर सेवा नारायण सेवा” आहार सेवा प्रकल्प के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को भोजन सेवा प्रदान की गई। इस दौरान श्रद्धा और सेवा भाव के साथ बड़ी संख्या में लोगों को पौष्टिक भोजन वितरित किया गया।

फाउंडेशन की ओर से मधुरम कॉम्प्लेक्स, भटार चार रास्ता, राधाकृष्ण मंदिर (उधना-मगदल्ला रोड), भटार स्लम एरिया (बमरोली रोड), जलाराम मंदिर (वेसु) सहित अन्य स्थानों पर भोजन सेवा का आयोजन किया गया। सेवा कार्य के तहत लाभार्थियों को भोजन के साथ आमरस, लाइव डोसा तथा अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित की गई।

बैटर टुमारो फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राजेश भारूका ने बताया कि फाउंडेशन सूरत में विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से निरंतर समाजहित के कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान स्वरोजगार प्रकल्प के अंतर्गत चलती-फिरती दुकानों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, नर सेवा नारायण सेवा आहार प्रकल्प के तहत जरूरतमंद परिवारों, असहाय महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है।

इसके अलावा फाउंडेशन “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण, गौ सेवा, जल सेवा तथा योग जागृति अभियान जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों का संचालन भी कर रहा है।

सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में आयोजित इस आहार सेवा कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राजेश भारूका, सुनीता अग्रवाल, तरुणा वाधवानी सहित अनेक सदस्यों ने उपस्थित रहकर सेवाकार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों तक सेवा और संवेदना का संदेश पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button