सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

महेश नवमी की तैयारियां जोरों पर, खेल प्रतियोगिताओं में 160 प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह

नीलकंठ संभाग के तत्वावधान में बैडमिंटन, पिकल बॉल और स्केटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन, 21 जून को शेल्टर होम में भोजन सेवा और 23 जून को निकलेगी विशाल शोभायात्रा

सूरत। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति उत्सव महेश नवमी की तैयारियां पूरे उत्साह और भव्यता के साथ चल रही हैं। इसी क्रम में नीलकंठ संभाग द्वारा माहेश्वरी विद्यापीठ स्कूल परिसर में बैडमिंटन, पिकल बॉल एवं स्केटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में समाज के लगभग 160 महिला-पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न वर्गों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिला सभा अध्यक्ष पवन बजाज, सचिव अतीन बाहेती, सतीश कोठारी, पूनम मालपानी, ओमप्रकाश बिड़ला, दीपक काबरा, नंदकिशोर बाहेती, प्रदीप बियानी, मुरली सोमानी तथा ओमप्रकाश धीरेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण राठी थे।

महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत सेवा कार्यों की श्रृंखला भी जारी रहेगी। 21 जून को अल्थान स्थित शेल्टर होम में नीलकंठ संभाग की अल्थान-आभवा माहेश्वरी सभा, सिटीलाइट-पीपलोद माहेश्वरी सभा, न्यू सिटीलाइट-भरथाना माहेश्वरी सभा तथा वेसु माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंदों के लिए भोजन सेवा का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा 23 जून को महेश नवमी के पावन अवसर पर विशाल शोभायात्रा एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव को यादगार और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए चारों सभाओं की कार्यकारिणी एवं समाज के कार्यकर्ता पूरी तत्परता और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। समाज में महेश नवमी को लेकर विशेष उत्साह और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button