
अहमदाबाद। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन मस्कती कपड़ा मार्केट महाजन ने अपने 121वें वर्ष में प्रवेश किया है। इस अवसर पर महाजन की मैनेजिंग कमेटी की बैठक में संगठन के आगामी कार्यकाल के लिए महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई।
महाजन के अध्यक्ष गौरांग भगत ने मैनेजिंग कमेटी के एजेंडा के अनुसार संदीपभाई प्रवीणभाई शाह को वर्ष 2026 से 2028 तक के लिए महामंत्री (सचिव) पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
संदीप शाह वर्तमान में मस्कती कपड़ा मार्केट महाजन की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य तथा लवाद समिति के चेयरमैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा वे गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की कार्यकारी समिति के सदस्य तथा स्पोर्ट्स क्लब के निदेशक के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उनकी नियुक्ति पर कपड़ा व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न व्यापारियों एवं महाजन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। व्यापारिक क्षेत्र में उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से महाजन की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
।



