businessTextileक्राइमसूरत सिटी

मिलेनियम मार्केट-2 के व्यापारी से बिहार के व्यापारी ने की 10.49 लाख रुपये की ठगी,

बिहार के व्यापारी अंकुरकुमार जालान और दलाल रौनक श्रॉफ के खिलाफ मामला दर्ज

सूरत। रिंग रोड स्थित मिलेनियम मार्केट-2 में कारोबार करने वाले प्रभु फैब्रिक्स प्रा. लि. के व्यापारी के साथ 10.49 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। सलाबतपुरा पुलिस ने बिहार के एक कपड़ा व्यापारी तथा सूरत के एक दलाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वेसू स्थित एवेन्यू-77 निवासी अंकित कुमार अरुण कुमार जैन मिलेनियम मार्केट-2 में प्रभु फैब्रिक्स प्रा. लि. नाम से कपड़े का व्यापार करते हैं। बिहार के सरैयागंज स्थित श्री श्याम टेक्सटाइल के संचालक अंकुर कुमार जालान ने रिंग रोड के गोल्डन प्लाजा में स्थित रानी सती टेक्सटाइल एजेंसी के दलाल रोनक ओमप्रकाश श्रॉफ के माध्यम से विभिन्न समय पर कुल 10,49,721 रुपये मूल्य का कपड़ा मंगवाया था।

आरोप है कि माल प्राप्त करने के बाद निर्धारित समय पर भुगतान नहीं किया गया। भुगतान की मांग करने पर व्यापारी और दलाल दोनों ने संपर्क बंद कर दिया तथा फोन उठाना भी बंद कर दिया। काफी प्रयासों के बावजूद रकम नहीं मिलने पर इसे धोखाधड़ी मानते हुए पुलिस में शिकायत की गई।

शिकायत के आधार पर सलाबतपुरा पुलिस ने बिहार के व्यापारी अंकुर कुमार जालान और दलाल रोनक ओमप्रकाश श्रॉफ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 409, 420 और 114 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पीएसआई मकराणी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button