businessTextileक्राइमसूरत सिटी

15 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी 21 वर्ष बाद गिरफ्तार क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के मैंगलोर से दबोचा

सूरत। शहर की वराछा पुलिस को पिछले 21 वर्षों से चकमा देकर फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को आखिरकार क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के मैंगलोर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने साड़ी व्यापारियों के साथ करीब 15 लाख रुपए की ठगी की थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2005 में वराछा क्षेत्र में अपने एक मित्र के साथ साझेदारी में साड़ी शोरूम शुरू करने वाले बाबूसिंह महोबतसिंह ने व्यापारियों का विश्वास जीतकर बाजार से उधार में माल लिया था। आरोपी ने अलग-अलग व्यापारियों से करीब 15 लाख रुपए की साड़ियां खरीदी थीं, लेकिन भुगतान किए बिना ही फरार हो गया था।

इस मामले में वराछा पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि आरोपी वर्षों तक पुलिस से बचता रहा और कर्नाटक में छिपकर रह रहा था। इसी दौरान क्राइम ब्रांच को मिली सूचना के आधार पर टीम मैंगलोर पहुंची और गुप्त जांच के बाद बाबूसिंह को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को सूरत लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button