अग्रवाल समाज जागृति सेवा समिति ने किया भंडारे का आयोजन
गिरजाशंकर महादेव मंदिर, जीआईडीसी पांडेसरा में 17वीं बार श्रद्धालुओं को कराया भोजन

सूरत। अग्रवाल समाज जागृति सेवा समिति, अलथान-वेसु द्वारा शनिवार, 16 मई 2026 को शनि जयंती एवं शनि अमावस्या के उपलक्ष्य में गिरजाशंकर महादेव मंदिर में भंडारे (भोजन प्रसादी) का आयोजन किया गया। समिति द्वारा यह सेवा कार्य लगातार 17वीं बार आयोजित किया गया।
भंडारे की शुरुआत सुबह 8 बजे से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को भोजन प्रसादी वितरित की गई। समिति के सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसकर सेवा भाव के साथ सभी का स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस सेवा कार्य में समिति के राकेश बजाजवाला, हेमंत गर्ग, कपिल गर्ग, अजय डालमिया, मुकेश गोयनका, मनोज महरिया, राकेश सिंफोनी, मनोज झुंझुनूवाला, अरुण अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने का यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।



