सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

भारत भारती प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक प्रफुल्ल पटेल से की शिष्टाचार भेंट

दमन। भारत भारती के प्रतिनिधिमंडल ने संघ प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल से शिष्टाचार भेंट कर सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें समाजहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में हितेष पंड्या, डॉ. रविन्द्र पाटिल, रुद्रनारायण तिवारी, राजूभाई पाटिल, रजनीबेन शेट्ठी तथा दमन के प्रख्यात उद्योगपति सत्येंद्र सिंह उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

बैठक के दौरान भारत भारती संगठन द्वारा संघ प्रदेश में चलाए जा रहे विभिन्न सेवा, जागरूकता एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। संगठन पदाधिकारियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला उत्थान, युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही दमन, दीव एवं सिलवासा क्षेत्र में आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष हितेष पंड्या ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर राष्ट्रहित में सकारात्मक कार्य करना है। वहीं डॉ. रविन्द्र पाटिल ने स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा सहायता से जुड़े अभियानों की जानकारी दी।

प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने भारत भारती द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संगठन समाज में जागरूकता एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने संगठन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button