लोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

12वीं कॉमर्स में राशि संकलेचा ने किया कमाल, 98% अंकों के साथ तीन जिलों में बनी टॉपर

बालोतरा। CBSE बोर्ड 12वीं कॉमर्स संकाय के घोषित परिणामों में बालोतरा की प्रतिभाशाली छात्रा राशि संकलेचा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बालोतरा, बाड़मेर एवं जैसलमेर जिले में टॉपर बनकर परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।
राशि संकलेचा, दिल्ली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बालोतरा की छात्रा है। उन्होंने कठिन मेहनत और निरंतर अध्ययन के बल पर यह शानदार उपलब्धि हासिल की।
राशि संकलेचा, जसोल-सूरत निवासी श्रीमती प्रेमलता एवं पृथ्वीराजजी संकलेचा (नगरवाला) की सुपौत्री तथा श्रीमती जसोदा एवं धनपतराज संकलेचा (नगरवाला) की सुपुत्री हैं।
परिणाम घोषित होने के बाद परिवार, रिश्तेदारों, विद्यालय परिवार एवं समाजजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य लोगों ने राशि को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button