सूरत। अडाजन क्षेत्र में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी को व्हाट्सएप पर एक लिंक मिला था, जिसमें बताया गया था कि शेयर बाजार और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलेगा। लालच में आकर व्यापारी ने अलग-अलग किस्तों में 46 लाख रुपये ठगों द्वारा बताए गए बैंक खातों में जमा कर दिए थे। बाद में ठगों ने अपने फोन बंद कर दिए।
इस संबंध में व्यापारी ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाली टोलकी को अपने बैंक खाते किराए पर देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें हार्दिक लालजी धोळकिया (निवासी दीप रो हाउस, सेवाधाम आश्रम के पास, कठोदरा गांव, कामरेज, मूल निवासी तरगड़ा, जिला बोटाद), जो कैंपा एनर्जी ड्रिंक कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है, तथा दर्श महेश कात्रोडिया (निवासी हिवा एंटरप्राइज, सारोली चौकड़ी, मूल निवासी खोडियार नगर, नानी वावड़ी, गरियाधार, जिला भावनगर), जो वॉशिंग पाउडर का व्यापार करता है, शामिल हैं।पीड़ित व्यापारी के खाते से इन दोनों आरोपियों के खातों में 1.26 लाख रुपये जमा हुए थे।



